कौशाम्बी, फरवरी 14 -- पिपरी थाने के पेरई तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित प्राचीन कुटी में शनिवार सुबह महंत की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों और संत समाज के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पेरई तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित प्राचीन कुटी में महंत जगदीश दास (70) पुत्र सत्यनारायण को महंती देकर उक्त कुटी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्ष 2013 से वे अपने चेला श्रीपथ के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना और देखरेख कर रहे थे। शनिवार सुबह संदिग्ध दशा में उनकी मौत हो गई। महंत की मौत की खबर मिलते ही संत बालकदास सहित आधा दर्जन संत और इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महंत...