बेगुसराय, मई 27 -- बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत शोकहारा,फुलवड़िया, बारो, निपनियां आदि जगहों पर इन दिनों अवैध शराब की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- कुटीर उद्योग बना है अवैध शराब का धंधाअवैध शराब का कारोबार और तो और कच्ची शराब के सौदागर भी गांव के इलाकों में अपने पांव पसार रहे हैं। इतना ही नहीं यहां शराब की बिक्री ने तो एक तरह से कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है। इंडस्ट्रियल इलाका के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाला बरौनी इलाका अब अवैध शराब के धंधे में भी शीर्ष पर स्थापित हो रहा है। इलाके में शराब माफिया नाबालिग युवकों से दिहाड़ी पर शराब की बिक्री करा रहे है। गैर प्रांत की अवैध शराब झोले मे भरकर बेची जा रही है। बरौनी क्षेत्र में कोई ऐसा गली मुहल्ले नहीं है।जहां अवैध शराब सहूलियत से धंधे से जुड़े लोगों ...