कुटिया मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कोडरमा, मई 31 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रेम संबंध को विवाह के पवित्र बंधन में बदलते हुए एक प्रेमी युगल ने शनिवार की सुबह परसाबाद स्थित कुटिया मंदिर में शादी रचा ली। मंदिर परिसर में संपन्न हुए इस विवाह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी निवासी अरविंद रविदास के रूप में हुई है। वहीं युवती बिहार के पहाड़पुर की रहने वाली बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवती की विस्तृत पहचान सामने नहीं आ सकी थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। शनिवार सुबह दोनों परसाबाद स्थित कुटिया मंदिर पहुंचे जहां युवक ने युवती के मांग में सिंदूर भर कर विवाह कर लिया। शादी के कुछ ही समय बाद यह वीडियो सोशल मीडिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.