चाईबासा, अप्रैल 1 -- नोवामुंडी। जयराम सिंह बानरा मंगलवार दोपहर स्कूटी से डांगोवापोसी साप्ताहिक बाजार जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर कुटिंगता मुख्य सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद उसने जीजा वीर सिंह चातोंबा घटनास्थल पहुंचे और तत्काल जख्मी हालत में नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया। इस दौरान जयराम को आंख के ऊपर पांच और कान के निकट तीन टांके लगाना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...