रामगढ़, मार्च 20 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ का एक दिवसीय कार्यक्रम कुजू में आयोजित किय गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार पासवान उपस्थित हुए। उनका श्रमिक संघ के लोगों ने फूलों का विशालकाय माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि अरूण कुमार पासवन ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि 28 साल के संघर्ष का नतीजा है कि अब रेलवे माल गोदामों में कार्यरत मजदूरों को समान काम का समान वेतन मिल सकेगा। यह अप्रैल 2026 से प्रभावी ई-श्रम पोर्टल के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने सरकार के पारित चार लेबर कोड, श्रम मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कहा जब एफसीआई गोदाम ...