कुजू में बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
रामगढ़, जून 26 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के डटमामोड़ के निकट गुरुवार की देर रात में बाइक सवार एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक कुंदन कुमार पिता अर्जुन प्रसाद तमरकार कुजू में रहता था।। वह मूलरूप से धनबाद का रहनेवाला था। कुंदरिया बांध कुजू में अपने मौसा के घर रहकर डटमामोड़ स्थित गेराज में डेंटिंग मिस्त्री का काम करता था। बताया जाता है कि रात को वह गैरेज से घर जाने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुजू ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.