रामगढ़, जून 2 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। बाइकर्स गैंग के अपराधियो ने फिर एक महिला के गले से कीमती सोने का चेन लूटकर फरार हो गए। घटना मंगलवार को दोपहर तीन बजे की है। बताया गया है कुजू बस्ती निवासी भुक्तभोगी महिला मंदोदरी देवी पति स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद केशरी मंगलवार को अपराह्न करीब 3 बजे बैंक आफ इंडिया कुजू शाखा से राशि निकासी कर घर पहुंची ही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचकर किसी का पता पूछने के बहाने करीब आकर गले से सोने की चेन छीनकर तेज गति से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने हो हल्ला मचाया। किंतु अपराधियों का पता नहीं चल सका। पीड़ित महिला मंदोदरी देवी ने कुजू ओपी में घटना की लिखित सूचना दी है। लूटे गए सोने के चेन की कीमत लाख रुपए आंकी गई है। कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने अपराधियों को शीघ्र पकड़ने का दावा करते हुए क्षेत्र में अभिय...