रामगढ़, जून 8 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू नयामोड़ स्थित फोरलेन जंक्शन पर सोमवार को सुबह करीब आठ बजे असंतुलित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इससे बाइक सवार एक युवक की गंभीर हालत में मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गए। मृतक युवक 20वर्षीय साहिल कुमार पिता अशोक नायक बनवार ऊपर टोला निवासी था। जबकि बाइक पर बनवार के ही दो अन्य युवक 17 वर्षीय अमर करमाली पिता लालू करमाली व राहुल कुमार पिता राखी करमाली भी था। इसमें अमर करमाली के पैर में चोट लगी है। जबकि राहुल बाल बाल बच गया।

घटना का कारण बताया गया है कि उक्त तीनों युवक पल्सर बाइक संख्या जे एच 24 ए 3057 से नयामोड़ स्थित फोरलेन जंक्शन पार करने के दौरान तेजगति होने व दूसरे तरफ से वाहन आ जाने के कारण असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा। इसमें दो युवक को गंभीर चोट लगी। इस दुर्घटना में साह...