रामगढ़, मई 21 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू स्थित डटमां मोड़ हनुमान मंदिर से श्रीश्याम परिवार ने गुरुवार को भव्य श्रीश्याम महोत्सव को लेकर निशान यात्रा निकाला। इस दौरान कड़ाके की धूप व गर्मी के बावजूद बाबा के भक्तों का उल्लास भारी पड़ता दिखा। निशान यात्रा में शामिल महिला, पुरुष, बच्चे समेत बाबा श्री श्याम के भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ कुजू चौक तक नाचते झूमते भजन कीर्तन करते व बाबा का जयकारा लगाते पदयात्रा करते हुए कार्यक्रम स्थल एमआर कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां बाबा के भक्तों ने चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव को लेकर सजे कार्यक्रम स्थल पर निशान को एकत्रित कर किया। जबकि कई एक भक्तों ने पवित्र निशान को अपने घरों में स्थापित करने को लेकर अपने साथ ले गए। इस दौरान निशान यात्रा में शामिल भक्तों का पूरे रास्ते जगह जगह स्वागत किया गया। साथ ही पानी, फल व...