रामगढ़, जून 20 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू बाजार के रास्ते रेलवे स्टेशन तक जाने वाले सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर शनिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान कुजू ओपी के पुअनि ओंकार पॉल, सअनि नगेंद्र सिंह, पुलिस बल व मांडू सीओ कार्यालय से भेजे गए अमीन की अगुवाई में सड़क को अतिक्रमित करने वाले मकान व दुकान को चिन्हित कर सूची बनाई गई। इससे पूर्व कुजू ओपी में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी इस गंभीर मुद्दे को मांडू सीओ तृप्ति विजया कुजूर व अन्य पुलिस अधिकारी के समक्ष उठाया गया। साथ ही इस सड़क पर लगने वाले जाम से होने वाली परेशानी से अवगत कराया गया।सीओ के आदेश के बाद फिलहाल दुकान व मकान के आगे सीढ़ी व छज्जा निकाल चुके लोगों की सूची बनाई जाएगी। इसके बाद इस क्षेत्र के सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को सभी तरह की प्रक्रिया पूरी ...