चाईबासा, मई 13 -- चाईबासा, संवाददाता। आदिवासी हो समाज युवा महासभा के नेतृत्व में कुजू पुल का नामकरण पूर्व सैनिक सह वीर शहीद गंगाराम कलुंडिया के नाम से शहीद गंगाराम कलुंडिया सेतु रखा गया। आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा कि वीर शहीद गंगाराम कलुंडिया भारतीय सेना के सम्मानित पूर्व सैनिक ईचा-खरकई बांध परियोजना के कारण आदिवासी गांवों के विस्थापन के खिलाफ किए गए भीषण प्रतिरोध का नेतृत्व करने के लिए शहीद के रूप में याद किया जाता है। मौके पर युवा महासभा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, मानकी मुंडा संघ के केन्द्रीय महासचिव सोना सुलेमान हांसदा, युवा महासभा के केन्द्रीय शिक्षा सचिव शान्ति सिदु, दुर्गा चरण बारी, कोंदा सिदु, ललित बिरुली, शत्रुधन हांसदा, अनिल देवगम आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...