रामगढ़, मई 19 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजा गया अभियुक्त बिरसा मुंडा उर्फ बिगला मुंडा पिता लंबू मुंडा उर्फ बृजलाल मुंडा उर्फ दिगेश्वर मुंडा ग्राम अम्बाटांड़ पोस्ट भरेचनगर थाना मांडू, कुजू जिला रामगढ़ था। वह मांडू, कुजू थाना कांड संख्या 34/25 दिनांक -03/02/2025 धारा -96 बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पूर्व में ही प्रयास किया। किंतु वह लगातार फरार चल रहा था। उसके क्षेत्र में आने की सूचना मिलते ही कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को लगाया। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  यह भी पढ़ें- 30 वर्षों से फरार लाल वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...