कुजू नदी पुल से कुद कर युवक ने की आत्महत्या
चाईबासा, जून 20 -- चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत कुजू पुल से शनिवार को 18 वर्षीय समीर कुंकल ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक मंझारी थाना अंतर्गत बुनुमलता गांव निवासी था और चाईबासा के सिकुरसाई में दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था। हाल ही में उसने इंटर पास किया था।समीर दोपहर करीब 11 बजे अपने कमरे से निकला था। कुछ देर बाद वह कुजू पुल से कूद गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार वह एक लड़की से प्रेम करता था। लड़की उसके घर आई थी, लेकिन घर जाने से मना कर दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने आत्महत्या कर ली। समीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.