रामगढ़, जून 19 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कुजू कोलियरी प्रबंधन ने जर्जर हो चुके असुरक्षित क्वार्टरों को लेकर शुक्रवार को चेतावनी नोटिस जारी किया है। परियोजना पदाधिकारी गोविंद साहू ने स्वयं ही जर्जर हो चुके क्वार्टर व अन्य भवन का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने संबंधित भवनों को अत्यंत जर्जर व खतरनाक बताते हुए कर्मचारियों, उनके आश्रितों व आमलोगों को ऐसे भवनों में प्रवेश न करने की सलाह दी। साथ ही ऐसे स्थान के निकट अनावश्यक रूप से ठहरने से भी मना किया है। इस बावत नोटिस दी गई है। कहा है कि ऐसे भवन से दुर्घटना होने पर जान-माल की क्षति निश्चित है।  यह भी पढ़ें- झरिया की भयावह तस्वीर अब बेरमो में सबकी आंखों के सामने तैर रही प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चेतावनी के बाद भी कोई व्यक्ति उक्त भवन में अनधिकृत रूप से रहता या प्रवेश करता है ...