रामगढ़, नवम्बर 3 -- कुजू , निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरपा बस्ती में गुरुवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचा दी। करीब दो दर्जन हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और पूरे इलाके में घंटों तक उत्पात मचाता रहा। हाथियों ने खेतों बाड़ी में खड़ी धान, आलू, प्याज, लहसून , बैंगन समेत कई सब्जियों की फसलों को रौंद डाला, जिससे ग्रामीण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई घरों के आसपास बनी चहारदीवारी को भी झुंड ने तोड़ दिया। अचानक हुए हमले से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकल भागे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही कुजू वन क्षेत्र पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभागीय कर्मियों ने मशाल और पटाखों की मदद से हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया। इसके लिए पश्चिम ...