रामगढ़, जून 20 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी में शनिवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित एसडीपीओ रामगढ़ आलोक रंजन, एसडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, सीओ मांडू तृप्ति विजया कुजूर, मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार व कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, ओंकार पॉल, अभिनव कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम आपसी सम्मान, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को ल...