लातेहार, अप्रैल 20 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कामता कुजरी ग्राम में नव-निर्मित शिव-हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पांचवें दिन रविवार को मुख्य अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। आचार्य के निर्देशन में वस्त्र, गंध व धूपाधिवास के साथ प्राण प्रतिष्ठा और हवन पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यजमानों व श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत 15 अप्रैल से हुई थी, जो विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ निरंतर जारी है। यह भी पढ़ें- मंदरो में मारुति महायज्ञ में उमड़ी भक...