लातेहार, दिसम्बर 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना से उपलब्ध कराए गए स्वेटर को कामता पंसस अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, सेविका सुषमा वैद्य ने संयुक्त रूप से कुजरी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। आंगनबाड़ी सेविका सुषमा वैद्य ने बताया कि केंद्र में कुल 35 बच्चे नामांकित हैं इन सभी नामांकित बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करा दिए गए हैं। पंसस अयुब ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि मौसम में हो रही लगातार गिरावट को देखते हुए वे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ही केंद्र भेजें ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें। मौके पर केंद्र की सहायिका मनीषा देवी, मेहरून बीवी, शीतल देवी, सुनीता देवी, ललीता देवी, जसीना बीवी, रुबी बीवी, आसमीना खातुन, फरजाना खातुन, हलीमा बीवी, हमीमा बीवी, अरमाना खातून, तनुजा खातुन, परतीमा देवी समेत कई अभिभावक...