नई दिल्ली, अगस्त 13 -- झील का नाम सुनते ही शायद आपके दिमाग में शांत पानी, किनारे और नाव की तस्वीर आती होगी। लेकिन ओडिशा में मौजूद यह विशाल झील बाकी झीलों से काफी अलग है। यहां सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि समुद्र, नदियां, पक्षी, मछलियां और डॉल्फिन सबका अपना-अपना संसार है। सर्दियों में इसका नजारा और भी खास हो जाता है। हजारों प्रवासी पक्षी बहुत दूर-दूर से उड़कर यहां पहुंचते हैं। वहीं, डॉल्फिन देखने के लिए भी यहां लोग पहुंचते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसका पानी हर जगह एक जैसा नहीं है। कहीं पानी ज्यादा खारा है तो कहीं नदियों की वजह से उसमें मिठास है। यही चीज इसे प्रकृति का एक अनोखा नमूना बनाती है। आइए जानते हैं इस झील से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स, जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे- ये तो पता ही नहीं था!1. सबसे बड़ी झील चिलिका को भारत की सबसे बड़ी खारे पानी क...