कुछ सेकंड में उजड़ गए 3 परिवार; जयपुर में मिट्टी धंसने से 3 महिला मजदूरों की मौत
नई दिल्ली, जून 11 -- राजधानी जयपुर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। वैशाली नगर क्षेत्र के गांधी पथ स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया। हादसे में तीन महिला मजदूर मिट्टी के नीचे दब गईं। करीब 20 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। करणी विहार थाना क्षेत्र के गांधी पथ पर जयपुर बाग के पास स्थित समन्वय ग्रुप की निर्माणाधीन प्रॉपर्टी में बेसमेंट तैयार करने के लिए करीब 20 फीट गहरी खुदाई की गई थी। खुदाई के बाद मजदूर मिट्टी को समतल करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बेसमेंट के एक हिस्से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.