देहरादून, जून 26 -- नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों ने कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है जिससे कोई अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से युवाओं में चोरी की आदत पड़ जाती है। कहा कि कुछ सेंटरों में टॉर्चर किया जाता है, वहां अपनों को नहीं भेजें। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर पालिका सभागार में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। डा. राजेश कुमार ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा नव चेतना के नाम से एक प्रोग्राम लॉन्च किया है।  यह भी पढ़ें- नशे के दुष्परिणाम और इलाज के बारे में बताया यह प्रोग्राम  छह सात, आठ,नौ, दस, ग्यारह  क्लास के बच्चों के लिए है जिसे गृहमंत्री अमित शाह ने 2 साल पहले लॉन्च किया ...