सिद्धार्थ, जनवरी 26 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सोनहटी ग्राम पंचायत से जुड़े मतदाता सूची से एक हैरत कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक संबंधित बीएलओ द्वारा तहसील में जिम्मेदारों के पास वोटर लिस्ट सहित अन्य फाइल जमा कर दिए जाने के बाद उसे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बाहर निकाल कर कुछ वोटरों के नाम में व कुछ के जाति में परिवर्तन कर दिया गया है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता व संबंधित बीएलओ के मध्य मोबाइल के जरिए हो रही बातचीत का एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोनहटी निवासी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सोनहटी में दो बूथ है। जिसमें बूथ संख्या 49 पर बड़हरा व पोखरा और बूथ संख्या 50 पर सोनहट...