लखनऊ, मई 24 -- राज्य में बिजली संकट जैसे हालात को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यूपी को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट किया कि पहले सिर्फ पांच गांवों में बिजली आती थी तो उन्हें समस्या नहीं लगती थी। अब कुछ गांव या कुछ शहरों के मोहल्लों में व्यवधान आता है तो बड़ी बात बन जाती है।एके शर्मा ने कहा कि शनिवार रात को बिजली की अधिकतम मांग 30,395 मेगावॉट थी। पूरे राज्य में हर गांव, हर गली में रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। लोग यूपी को बदनाम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से उद्योग-व्यापार बेहाल, ऊर्जा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग ये लोग यूपी में 'बत्ती गुल', 'बिजली संकट' और 'बिजली व्यवस्था ध्वस्त' जैसी छवि बनाते और बनवाते हैं। यह राज्य का और उसके विद्युत कर्मियों का अपमान ...