नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने दो बड़े नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के खिलाफ 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम की घोषणा की और इसके अंजाम देने की जिद पर अड़ गई है। पहले नीट पेपर लीक, फिर ज्ञानेश कुमार और अब तिरंगे को लेकर पुलिस और सीजेपी आंदोलनकारियों को बीच दिल्ली में घमासन छिड़ गया है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के कार्यक्रम को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, लेकिन 'कुछ लोग और कहीं और' की शर्त पर इजाजत देने को तैयार है। ताकि आम दिल्लीवालों को पेरशानी भी ना हो और अभिजीत दीपके और उनके साथियों की मांग भी पूरी हो जाए। सीजेपी ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम की घोषणा की और बड़ी संख्या में लोगों से इसमें जुटने की अपील की थी। इस बीच सेट्रल पार्क को दो दिन के लिए एनड...