नई दिल्ली, फरवरी 25 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत जनहित याचिकाओं में अचानक आई तेजी को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा है कि कई लोगों का मकसद सुबह अखबार पढ़कर शाम को PIL दाखिल करना लगता है। कुछ दिनों पहले ही सीजेआई ने याचिका लिखने के तरीके और AI की मदद से याचिकाएं लिखने को लेकर चिंता जाहिर की थी। लाइव लॉ के अनुसार, सीजेआई ने कहा कि कुछ बड़े लोगों का एजेंडा जनहित याचिका दाखिल करना लगता है। उन्होंने कहा, 'हम पीआईएल में मशरूम ग्रोथ (तेजी से इजाफा) देख रहे हैं। ऐसा लगता है कि कुछ बड़े लोग, जिनका अब एक ही एजेंडा है कि सुबह अखबार पढ़ना है और शाम तक याचिका दाखिल कर देना है।' साल 2022 में भी सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिकाओं में तेजी से वृद्धि पर टिप्पणी की थी। तब अदालत ने कहा था, '...