कौशाम्बी, मार्च 3 -- होली पर्व में होलिका दहन को लेक जिले भर में संशय की स्थिति बनी रही। इसके चलते कुछ लोगों ने सोमवार की रात होलिका दहन कर दिया तो कुछ जगहों पर मंगलवार की रात लगभग एक बजे की गई। होलिका दहन होने के बाद बुधवार की सुबह से जिलेभर में रंगों की बौछार व होली का हुड़दंग देखने को मिलेगा। असत्य व घमंड को मात देकर जीत हासिल करने वाले सत्य को लेकर मनाए जाने वाले होली पर्व का लोगों को वर्ष भर इंतजार रहता है। इन दिन खाने-पीने के साथ-साथ डीजे की धुन पर लोगों को जमकर मस्ती करने का मौका मिलता है। लेकिन इस बार होलिका दहन को लेकर जिले भर के लोगों में संशय की स्थिति बनी रही। इसके चलते कुछ जगहों पर लोगों ने सोमवार की रात ही होलिका दहन कर दिया। जबकि कुछ लोगों ने होलिका दहन के लिए मंगलवार की रात 12 बजे तक इंतजार किया। लगभग एक बजे लोगों ने होलिका...