बदायूं, जून 3 -- बदायूं। जिले में बीते दिनों आई आंधी बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई थी इस वजह से मौसम सुहाना रहा, इससे सभी ने राहत महसूस की। बुधवार से मौसमों फिर बदलाव हुआ तो तेज धूप के साथ एक बार फिर गर्मी से लोग बेहाल दिखे।बुधवार को सुबह से हो तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ती गई। दोपहर तक पार 37 डिग्री तक पहुंचा तो लोग बेहाल हो गए। तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग छांव तलाशते रहे। उमस भरी गर्मी ने सभी को परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- जिले में अधिकतम चार व पांच मई को हीट वेव की संभावना, रहें सतर्क मौसम विभाग के मुताबिक कई दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी, गर्मी से राहत के फिलहाल आसार नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...