मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर। जिले में अभी कुछ और दिनों तक मौसम की स्थिति खराब रहेगी। उप निदेशक कृषि के मुताबिक गरज चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यदि मौसम साफ है तो किसान फसलों की कटाई कराके फसल को सुरक्षित स्थान पर रख दें। रबी की सभी फसलों की बीमा के लिए 1.5 प्रतिशत और औद्यानिक फसलों के लिए पांच प्रतिशत प्रीमियम निर्धारित है, जिससे फसल की बोवाई किसी भी कारण असफल होती है तो बीमित राशि का 25 प्रतिशत धनराशि कृषकों को तत्काल बीमा कम्पनी से दिलाई जाएगी। फसल की बुवाई से कटाई की अवधि में स्थानीय आपदाओं, ओला, भूस्खलन, जल प्लावन से फसल की क्षति होने अथवा फसल की कटाई के 14 दिनों की अवधि तक खेत में कटी हुई फसलों के बेमौसम/चक्रवाती वर्षा, चक्रवात से क्षति की स्थिति में व्यक्तिगत बीमित कृषक के स्तर पर क्षति का आकलन...