कुछ तो गड़बड़ है. GDP आंकड़ों पर RBI के पूर्व गवर्नर ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, जून 12 -- वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के जीडीपी ग्रोथ की रफ्तार भले ही 7 से ज्यादा हो लेकिन इन आंकड़ों से केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन खुश नहीं हैं। रघुराम राजन के मुताबिक आधिकारिक जीडीपी आंकड़े और जमीनी आर्थिक स्थिति के बीच बड़ा अंतर है। इंडिया टुडे टीवी को दिए एक इंटरव्यू में राजन ने कहा, "मुझे यह समझ नहीं आता। अगर अर्थव्यवस्था इस दर से बढ़ रही होती तो निश्चित रूप से निवेश के ज्यादा होने की उम्मीद की जाती। कुछ तो गड़बड़ है।"बाजार में डिमांड नहीं? रघुराम राजन का मानना है कि निवेश में सुस्ती ये संकेत देता है कि बाजार में मांग उतनी मजबूत नहीं है, जितनी जीडीपी आंकड़े दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, "कारोबारी निवेशकों का व्यवहार आर्थिक गतिविधियों की वास्तविक तस्वीर दिखाता है और मौजूदा स्थिति आधिकारिक आंकड़ों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.