आगरा, सितम्बर 8 -- पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी-बरेली जंक्शन रेलखंड के मध्य किलोमीटर संख्या 318 /4-5 पर जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं परिचालन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी बरेली से न्यूनतम 60 मिनट पुनर्निधारित कर बरेली सिटी-बरेली जंक्शन (उत्तर रेलवे)-रामगंगा-बमियाना मार्ग से डायवर्ट होकर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 55311 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी को कासगंज-बरेली सिटी के मध्य मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, आवश्यकता पड़ने पर इस गाड़ी को बमियाना-रामगंगा- बरेली जं. (उत्तर रेलवे)-बरेली सिटी मार्ग से डायवर्ट किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्...