नई दिल्ली, जनवरी 2 -- मैकरोनी पास्ता बच्चों से ले कर बड़ों तक, सभी की फेवरिट डिश है। खासतौर से देसी तड़के वाली मैकरोनी का तो अपना अलग ही स्वाद है। ढेर सारी प्याज, लहसुन, टमाटर, बटर और देसी मसालों के साथ बनी मैकरोनी खाने में लाजवाब लगती है। आमतौर पर आपने कड़ाही या पैन में मैकरोनी बनाकर खाई होगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे आप प्रेशर कुकर में भी बना सकती हैं? कुकर में एक तो मैकरोनी फटाफट बन जाएगी, दूसरा इसका टेस्ट भी काफी अच्छा आएगा। किसी दिन कुछ बनाने का मन ना हो या कुछ चटपटा खाना हो, तो ये देसी स्टाइल मैकरोनी प्रेशर कुकर में झटपट बना सकती हैं। शेफ सत्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी फुल रेसिपी शेयर की है, आइए जानते हैं।देसी तड़के वाली मैकरोनी बनाने के लिए सामग्री मैकरोनी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- तेल औ...