चाईबासा, फरवरी 26 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी थाना क्षेत्र के कुचीबेड़ा गांव के पास बुधवार शाम को असंतुलित बाइक से गिरकर ओडिशा मयूरभंज के रहने वाले चंदन नायक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ा हुआ है।उसी रास्ते से होकर आ रहे दो कार सवार युवकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे घटनास्थल से लेकर नोवामुंडी अस्पताल पहुंचा दिया।घटना के विषय में कार सवार युवकों ने बताया कि डांगोवापोसी-कुटिंगता सड़क पर सड़क दुर्घटना अधिक होने के कारण कुचीबेड़ा के ग्रामीणों की मांग पर सड़क में कई बड़े-बड़े स्पीडब्रेकर बना दिया गया है। शायद बाइक सवार युवक तेज गति में रहने के कारण उसी से गिर गया होगा।बाइक से गिरने के कारण गिरकर युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...