कुचियाशोली में आठ को रक्तदान शिविर
घाटशिला, जुलाई 25 -- चाकुलिया। शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर आगामी 8 अगस्त को चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसको लेकर शुक्रवार की शाम को कुचियाशोली में निर्मल चौक पर शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति और कुड़मी संस्कृति विकास समिति की संयुक्त बैठक भरत पात्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि उक्त तिथि को रक्तदान शिविर में आयोजित होगा। बैठक में कोकिल चंद्र महतो, हरिशंकर महतो, स्वप्न कुमार महतो, भोलानाथ महतो, रवि महतो, असित करूणामय, कमल महतो आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.