गोपालगंज, फरवरी 10 -- कुचायकोट। थाना क्षेत्र के बासरी बुजुर्ग गांव से एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोर की मां पार्वती देवी ने कुचायकोट थाना में आवेदन देकर बेटे सोनू कुमार की बरामदगी की गुहार लगाई है।आवेदन में बताया गया है कि सोनू 6 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो उठे। उन्होंने गांव व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 8 फरवरी की सुबह करीब 8:36 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। जिसमें बताया गया कि सोनू बस्ती में है। इसके बाद जब उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन बंद मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...