गोपालगंज, अप्रैल 8 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ स्थित एक होटल से मंगलवार की शाम को लैपटॉप व नकदी चोरी कर ली गई। इस संबंध में विश्वंभरपुर थाने के बलिवन सागर गांव के निवासी व होटल संचालक मोहाजिद रजा ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...