गोपालगंज, दिसम्बर 31 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव में सोमवार की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बटवा टोला, रामपुर माधो गांव निवासी टाइगर राय तथा श्यामपुर नया टोला गांव निवासी छोटू बाबू उर्फ गोलू नट शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक ड्रिल मशीन, चोरी के 2600 रुपये नकद सहित अन्य सामग्री बरामद की है। ज्ञात हो कि रामपुर माधो गांव स्थित नागेंद्र कुशवाहा की किराना दुकान की छत का अल्बेस्टर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। मवेशी जांच शिविर में ठंड से बचाव की दी गई जानकारी कुचायकोट। एक संवाददाता सोनहुला गोकुल गांव में बुधवार को पशुपालन विभाग की ओर...