गोपालगंज, मार्च 8 -- कुचायकोट। प्रखंड के बाबा दोना शुक्ल स्थान परिसर में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मंडल स्तर पर चलाए जाने वाले प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा तय की गई। इस अभियान के तहत मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में पार्टी के प्रशिक्षित कार्यकर्ता सात विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संगठन और कार्यशैली की जानकारी देंगे। बताया गया कि यह प्रशिक्षण अभियान भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है। बैठक में रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, शिवकुमार उपाध्याय, जिला महामंत्री राजू चौबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.