गोपालगंज, अप्रैल 1 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के नेचुआ जलालपुर स्थित एक्यूप्रेशर काउंसिल की ओर से एक्यूप्रेशर का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति आत्मनिर्भर बनाना है। भारतीय एक्यूप्रेशर योग परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यालय सचिव सुधा तिवारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण नि:शुल्क होगा। इसमें प्रतिभागियों को एक्यूप्रेशर की मूलभूत तकनीकों के साथ-साथ इसके वैज्ञानिक आधार और उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। एक्यूप्रेशर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीप्रकाश बरनवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों के बीच एक्यूप्रेशर एक सरल, सुलभ और प्रभावी चिकित्सा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.