गोपालगंज, मई 4 -- कुचायकोट। एक संवाददाता कुचायकोट प्रखंड में सोमवार की दोपहर तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण जहां जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। किसानों के अनुसार खेतों में लगी सूर्यमुखी और मूंग की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। तेज हवा और बारिश के कारण फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी। लेकिन, इस नुकसान के बाद उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। यह भी पढ़ें- महगामा में आंधी-बारिश का दोहरा असर: कहीं मूंग की फसल को फायदा, तो कहीं गरीबों की झोपड़ी उजड़ी यह भी पढ़ें- वैशाख में आषाढ़ जैसी हुई बारिश, भारी नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...