गोपालगंज, फरवरी 3 -- कुचायकोट। एक संवाददाता इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन भी कुचायकोट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई और गेट पर मैनुअल चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) में केंद्राधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 279 छात्राएं नामांकित थीं। इनमें से 275 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि चार छात्राएं अनुपस्थित रहीं। वहीं, दूसरी पाली में आयोजित कला विषय की परीक्षा में कुल 208 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.