गोपालगंज, फरवरी 26 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। प्रखंड के रेल ओवरब्रिज के समीप ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्टेशन के संचालन के बाद वाहनों की फिटनेस जांच पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड, पारदर्शी और तकनीकी मानकों पर आधारित होगी। इससे फर्जी फिटनेस प्रमाण पत्रों पर रोक लगेगी और जांच प्रक्रिया में अनावश्यक हस्तक्षेप की संभावना समाप्त होगी। ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के प्रधान अविनाश कुमार तिवारी ने बताया कि बिहार परिवहन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि सेंटर के शुरू होने पर वाहनों की ब्रेक, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, हेडलाइट, इंडिकेटर, हॉर्न, टायर, चेसिस, इंजन की स्थिति तथा प्रदूषण स्तर की जांच अत्याधुनिक तकनीक से की जाएगी।जांच पूरी होते ही रिप...