गोपालगंज, जून 30 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाने के शेरपुर गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मृतका गांव के वीरेंद्र प्रसाद की पत्नी रीना देवी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। यह भी पढ़ें- अहियापुर में संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता का मौत, हत्या का आरोपघटना का विवरण घटना के संबंध में मृतका के पति ने बताया कि रीना देवी को कंधे में दर्द हो रहा था। दर्द होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय बाजार की दवा दुकान से दवा व इंजेक्शन लेकर उसे दिया। इंजेक्शन लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार के लोग इलाज के लिए लेकर उसे कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ...