गोपालगंज, अप्रैल 28 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में मई माह में कुचायकोट प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय ने बताया कि तीन मई को अहियापुर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ट्रांसजेंडरों के एकीकरण एवं पुनर्वास तथा न्याय तक उनकी पहुंच करने की योजना-2023, सर्वोच्च न्यायालय विशेष लोक अदालत 'समाधान समारोह'और स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी दी जाएगी। 10 मई को खजूरी पंचायत भवन में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम तथा अनुसूचित जाति-जनजाति से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। यह भी पढ़ें- महिलाओं-बालिकाओं को दी अध...