सराईकेला, फरवरी 18 -- खरसावां । कुचाई प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम सभा के सदस्यों के लिए पेसा कानून पर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से ग्राम सभा के सदस्यों में कानून की समझ बढ़ेगी और वे अपने अधिकारों एवं दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे। वहीं प्रशिक्षक मनोज सोय ने प्रतिभागियों को पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 यानी पेसा कानून के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मान्यता देने के उद्देश्य से लागू किया गया है। प्रशिक्षण में बताया गया कि झारखंड सरकार द्वार...