सराईकेला, अप्रैल 9 -- खरसावां, संवाददाता। कुचाई प्रखंड अंतर्गत रोलाहातु पंचायत के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र कोमाय में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले जनता दरबार को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रखंड सभागार में बीडीओ साधुचरण देवगम की अध्यक्षता में एक तैयारी समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्राथमिक विद्यालय कोमाय मैदान में उपायुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार की तैयारियों पर चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि इस जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रखंड स्तर के सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदन प्रपत्र, बैनर, पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.