सराईकेला, अप्रैल 10 -- खरसावां। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने गुरुवार को जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत जोम्बरो 'ए' कंपनी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। दौरे के क्रम में कमांडेंट ने क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। विशेष रूप से हॉकी खेल के प्रति युवाओं के उत्साह, प्रतिभा और संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सुझाव दिया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बीच हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके। ग्रामीणों और खिलाड़ियों के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए कमांडेंट शाश्वत कुमार ने न...