कुचमन में करेंट से दुकानदार की गई जान
चंदौली, मई 14 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। कुचमन निवासी 30 वर्षीय संजीव उर्फ रिशु सिंह गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। रोज की तरह गुरुवार सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। दुकान के अंदर बिजली का खुला हुआ तार था। जैसे ही उसने दुकान में प्रवेश कर कुछ काम करना शुरू किया वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.