पटना, मई 21 -- सारण जिले के दियारा क्षेत्र का कुख्यात हथियार तस्कर और रंगदार राजू राय उर्फ लंगड़ा एवं उसके एक सहयोगी धर्मेंद्र कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार एसटीएफ ने सारण के दिघवारा दियारा क्षेत्र में छापा मारकर उसे पकड़ा है। दोनों से 315 बोर की एक राइफल, एक देसी पिस्तौल, एक कट्टा, 31 गोलियां, एक मैगजीन और दो खोखे मिले हैं। एसटीएफ के मुताबिक, कुख्यात राजू राय भोजपुर एवं सारण जिले के कोईलवर और डोरीगंज दियारा में रंगदारी, आर्म्स तस्करी एवं शराब तस्करी के लिए गैंग चलता था। सारण के डोरीगंज स्थित चकिया का रहने वाले राजू राय उर्फ लंगड़ा का दियारा क्षेत्र में आतंक है। उसके खिलाफ पटना, सारण एवं भोजपुर जिले के कई थानों में रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं हत्या से संबंधित करीब छह कांड दर्ज हैं।

मनेर दियारा से मिली एके 47 माम...