रामगढ़, सितम्बर 1 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे के कुजू स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया। कोर्ट से निर्गत इस इश्तेहार पर तामिला थाना प्रभारी रंथू उरांव के नेतृत्व में किया गया। थाना प्रभारी रंथू उरांव ने बताया कि उरीमारी ओपी कांड संख्या 90/25, 286/25 और 01/26 (तीन केस) में फरार चल रहे राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे, पिता परमहंस दुबे के ट्रांसपोर्ट नगर कुजू स्थित आवास पर इश्तेहार चिपकाया गया। बताया कि उपरोक्त कांडों में राहुल दुबे के निर्देश पर उनके सहयोगियों ने उरीमारी क्षेत्र में रंगदारी के लिए धमकी, गोली चला कर दहशत फैलाई थी। जिसके विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। कहा गया कि यदि वो जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...