मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कुख्यात मुकेश पाठक गैंग के शार्प शूटर अरुण गिरि को बिहार एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस ने तुर्की में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से पूर्वी चंपारण के चकिया थाना के बहलोलपुर का निवासी है। सीतामढ़ी पुलिस को सात साल से अरुण गिरि की तलाश थी। बिहार एसटीएफ को उसका लोकेशन मिला। इसके बाद तुर्की में घेरकर उसे पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद बिहार एसटीएफ ने अरुण गिरि को सीतामढ़ी के सुरसंड थाना को सौंप दिया है।बिहार एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2019 में निर्माण कंपनी से रंगदारी कांड में अरुण गिरि की गिरफ्तारी की गई है। छह जनवरी 2019 को निर्माण कंपनी के महाप्रबंधक राकेश कुमार ने सुरसंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि भारत और नेपाल के अलग-अलग पांच नंबरों से पाठक गैंग के...